Breaking News in Hindi

विदाई नहीं होने से नाराज पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, एक महीने पहले बना था बेटी का पिता

पटना में विदाई नहीं कराए जाने से नाराज एक युवक ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी. जिसके बाद महिला की मौत हो गई. मंगलवार की सुबह बाढ़ में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक फरार हो गया. युवक ने अपने ससुराल में इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. एक साल पहले ही युवक की शादी हुई थी. एक महीने पहले उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची . पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. आरोपी की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है. मामला बाढ़ थाना के ढकवाहा चक गांव का है.

एक साल पहले बाढ़ के 22 वर्षीय सिंधु कुमारी की शादी बख्तियारपुर निवासी चंदन कुमार से हुई थी. एक महीने पहले सिंधु कुमारी ने एक बेटी को जन्म दिया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चंदन कुमार सोमवार को पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा था. वह पत्नी को विदा कराने के लिए कह रहा था.

एक महीने पहले महिला ने दिया था बेटी को जन्म

इधर उसके ससुराल वाले विदा करने से मना कर रहे थे. ससुराल वालों ने चंदन को समझाया कि अभी एक महीने पहले ही सिंधु को ऑपरेशन से बच्ची हुई है. कुछ दिनों के बाद वह विदाई कर देंगे. लेकिन चंदन विदा कराने की जिद पर अड़ा था. जब ससुराल वाले विदाई के लिए राजी नहीं हुए तो चंदन ने कमरे में सो रही सिंधु को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो वहां सिंधु खून से लथपथ पड़ी थी. इसके बाद परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया. लेकिन पटना ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद गांव के लोग हैरान हैं. बताया जा रहा है कि फरार चंदन कुमार को शराब पीने के साथ और भी कई बुरी आदतें थी. इस वजह से भी पति पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी. मामले में एएसपी अपराजित लोहान ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आरोपी चंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...