Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में 36 डीएसपी का तबादला

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में तीन दर्जन राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। चुनाव के पहले 36 डीएसपी की तबादला लिस्ट जारी की गई है।

इसमें रायपुर से लाइन डीएसपी चंद्रप्रकाश तिवारी का दुर्ग, निलेश द्विवेदी का दुर्ग से रायपुर, वीरेंद्र चर्तेुवेदी डीएसबी रायपुर से विशेष शाखा रायपुर, इक्फत आरा खैरानी का गंडई से माना रायपुर, धर्मेंद्र सिंह बैस बिलासपुर से सुरक्षा उच्च न्यायालय बिलासपुर, महालक्ष्मी को सरगुजा से मुख्यालय जिला सूरजपुर, माया ओसवाल बिलासपुर से मानव अधिकार आयोग रायपुर तबादला किया गया है।

मीरा अग्रवाल का रायपुर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, इग्नायूस तिर्की गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से मोहला-मानपुर-अंगाबढ़ चौकी, कौशल किशोर वासनिक को कबीरधाम से मोहला-मानपुर-अंगाबढ़ चौकी, प्रदीप येरेवार कोरबा से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सुभाष दास बालौदाबाजार से सक्ती, प्रकाश सोनी सूरजपुर से रामानुजगंज, चित्रा वर्मा रायपुर से बालोद तबादला किया गया है।

प्रतिपाल सिंह कोरिया से रायपुर, आशा रानी दंतेवाड़ा से नारायणपुर, देवेंद्र कुमार सिंह बलरामपुर से मुंगेली, हरिचरण सिंह जशपुर से पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, पंकज ठाकुर को बस्तर से कोरबा, चंद्रशेखर परमा का जांजगीर से जशपुर, शिल्पा साहू दुर्ग से कार्यालय दुर्ग रेंज दुर्ग, राजेश देवांगन महासमुंद से जशपुर तबादला किया गया है।

सारिका वैद्य धमतरी से महासमुंद, कर्ण कुमार उके दल्लीराजहरा से रायपुर, निमिशा पांडेय रायगढ़ से जशपुर, ध्रुवेश जायसवाल सरगुजा से जशपुर, सुरेंद्र साय पैकरा अंबिकापुर से सूरजपुर, जेपी भारतेंदु सूरजपुर से कोरिया और निकोलस खलखो का जांजगीर चांपा से सहायक सेनानी 11वीं वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा तबादला किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.