Breaking News in Hindi

विधायक का चुनाव हारने के बाद हटाए दो सांसद प्रतिनिधि

सतना। सतना विधानसभा सीट से हारने वाले भाजपा प्रत्याशी व सांसद गणेश सिंह ने गुरुवार को अपने दो सांसद प्रतिनिधियों पूर्व पार्षद नीरज शुक्ला और मैहर मंडी के पूर्व अध्यक्ष संजय राय को हटा दिया है। इसके साथ ही कभी उनके नजदीकी रहे व्यापारी नेता हरिओम गुप्ता को दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य पद से हटाने की भी सिफारिश उन्होंने रेलमंत्री से की है।

नीरज शुक्ला को पिछले वर्ष गणेश सिंह ने नगर निगम में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया था। वहीं संजय राय को आयुष्मान और स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण योजना के लिए सांसद प्रतिनिधि बनाया था। अब दोनों की नियुक्ति निरस्त कर उन्होंने कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर सूचना दे दी है।

नीरज शुक्ला विधानसभा चुनाव में पार्टी और सांसद की अपेक्षा पर खरे नहीं उतर पाए, वहीं संजय राय ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया था। हरिओम गुप्ता विंध्य जनता पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे थे और उन्हें महज 1644 वोट मिले।

बेहद नजदीकी मुकाबले में सतना सांसद गणेश सिंह को कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा से 4041 मत से हार का सामना करना पड़ा है। ढाई दशक में सांसद की यह पहली पराजय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप