Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

विपक्ष पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले- घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करने आया है

सागर। एमपी के सागर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीना रिफाइनरी परिसर में पेट्रोकेमिकल्स कांप्लेक्स का भूमिपूजन किया। पीएम इसके साथ पीएम ने मध्‍य प्रदेश की 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड की ये धरती वीरों की धरती है… इस भूमि को बीना और बेतवा दोनो का आशीर्वाद मिला है और मुझे महीने में दूसरी बार सागर आकर आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है।

समाज को तोड़ने में जुटा विपक्ष

सनातन पर छिड़े विवाद को लेकर विपक्षी गठबंधन पर जुबानी हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करने आया है। सनातन हमारे धर्मगुरुओं का आधार है, सनातन हमारे बलिदानी महापुरुषों का आधार है। विपक्ष समाज को तोड़ने में जुटा हुआ है।

खस्ताहाल राज्यों में थी गिनती

किसी भी देश या राज्य के विकास के लिए यह आवश्यक है कि पूरी पारदर्शिता से शासन चले, भ्रष्टाचार पर लगाम कसी रहे। मध्य प्रदेश में एक वो भी दिन था जब मध्य प्रदेश की पहचान देश के सबसे खस्ताहाल राज्यों में हुआ करती थी। आजादी के बाद जिन्होंने लंबे समय तक देश में राज किया, उन्होंने भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया। ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश में उद्योग कैसे लगते? जब आपने हमें मौका दिया, तब हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई यहां कानून व्यवस्था को स्थापित किया।

गांव गांव के बच्चे के मुंह पर जी20 शब्द

लाल किले से मैंने गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और सबका प्रयास के संबंध में विस्तार से चर्चा की थी। मुझे ये देखकर गर्व होता है कि भारत ने गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर स्वतंत्र होने के स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना शुरु कर दिया है। कोई भी देश जब ऐसा ठान लेता है तो उसका कायाकल्प शुरु हो जाता है। आपने जी20 समिट के दौरान देखा है, गांव गांव के बच्चे के मुंह पर जी20 शब्द आत्मविश्वास से गूंज रहा है

पीएम ने कहा कि पिछली बार मैं संत रविदास जी के भव्य स्मारक के भूमिपूजन में आया था, आज मध्य प्रदेश के विकास को नई गति देने वाली अनेक परियोजनाओं का भूमिपूजन करने का अवसर मिला है। अब बीना आधुनिक पेट्रोकैमिकल कॉम्पलेक्स इस पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर पहुँचा देगा, आपको ये गारंटी देने मैं आया हूं। आज इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 10 नए मैन्यूफेक्चरिंग प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ हो रहा है। ये सभी मध्य प्रदेश की औद्योगिक ताकत को और अधिक बढ़ाएंग

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.