Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

विरोध के चलते केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक को हटाने पड़े अपने रिकॉर्ड 201 प्रतिनिधि

टीकमगढ़। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक विभिन्न विभागों में अपने रिकॉर्ड 201 सांसद प्रतिनिधि बनाकर ऐसे घिरे कि भाजपा के ही विधायक और पूर्व विधायकों के निशाने पर आ गए।

उनके संसदीय प्रतिनिधियों पर अनैतिक गतिविधियों और पूर्व में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर पार्टी पदाधिकारियों ने स्थानीय स्तर से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक को शिकायती पत्र लिख दिए।

हालांकि विरोध करने वालों को केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक रूप से चुनौती भी दे डाली थी, परंतु इसी दौरान एक्सीलेंस स्कूल संख्या- एक के सांसद प्रतिनिधि आशीष तिवारी पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज हो गया। ऐसे में, केंद्रीय मंत्री बैकफुट पर आ गए और उन्हें अपने प्रतिनिधि हटाने पड़ गए हैं।

भाजपा पदाधिकारियों ने शुरू कर दी घेराबंदी

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने अपने टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तीन जिलों- टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी के हर विभाग में अपने प्रतिनिधि के रूप में निगरानी पहरेदार नियुक्त कर दिए थे। टीकमगढ़ में 62, निवाड़ी में 40 और छतरपुर में 99 प्रतिनिधि बनाए गए। एक साथ इतने ज्यादा प्रतिनिधियों की सूची जारी होते ही भाजपा के पदाधिकारियों ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी।

विधायकों ने केंद्रीय मंत्री की कार्यशैली पर उठाए सवाल

सबसे पहले महाराजपुर से पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह भंवर राजा ने विरोध किया और पार्टी के विरोध में कार्य करने वालों को प्रतिनिधि बनाने का आरोप खुलकर केंद्रीय मंत्री पर लगा दिया। इसके बाद छतरपुर की विधायक ललिता यादव, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक राकेश गिरी, खरगापुर के पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी ने भी प्रतिनिधियों के नाम पर केंद्रीय मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

हालांकि केंद्रीय मंत्री खटीक ने दो टूक जवाब देते हुए कह दिया था कि यह उनका अधिकार क्षेत्र है कि जिसे चाहें अपना प्रतिनिधि बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी शिकायत होगी, उनसे पूछा जाएगा तो जवाब देने को तैयार हैं।

इसी बीच, टीकमगढ़ सिटी कोतवाली में एक स्कूल में प्रतिनिधि बनाए गए आशीष तिवारी उर्फ चीनी पर एक बच्ची से छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज हो गया। ऐसे में भाजपा के अंदर से उठे स्वरों को तो बल मिला ही, कांग्रेस ने भी केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.