Breaking News in Hindi

विवाहित महिलाओं के लिए क्यों खास होती है लाल बिंदिया, 7 चक्रों से ये है संबंध

इंदौर। भारतीय सनातन संस्कृति में विवाहित महिलाएं अपने माथे पर लाल बिंदिया जरूर लगाती है, लेकिन आजकल आधुनिक फैशन और जानकारी के अभाव में कई महिलाएं माथे पर डिजाइनर बिंदिया लगा लेती हैं या बिंदिया लगाने से भी परहेज करती है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, शादीशुदा महिलाओं को को मांग में सिंदूर लगाने या मंगलसूत्र पहनने के अलावा लाल रंग की बिंदिया जरूर लगाना चाहिए। यहां जानें इस बारे में विस्तार से।

दोनों भौंह की बीच होता है शक्ति का वास

विवाहित महिलाएं दोनों भौंह की बीच में जिस स्थान पर बिंदिया लगाती है, उस स्थान पर शक्ति का वास होता है। कुंडलिनी योग में इस स्थान को 7वां चक्र स्थान बताया गया है, जिसका नाम ‘मनश्चक्र’ होता है, जो कि ‘सहस्रार चक्र’ से एक स्थान नीचे की ओर होता है। धर्म ग्रंथों में कहीं-कहीं इसे ‘तीसरे नेत्र’ की संज्ञा भी दी गई है।

इसलिए लगाते हैं लाल बिंदिया

‘मनश्चक्र’ को अंतर्ज्ञान और बुद्धि का स्थान माना जाता है। इस स्थान पर यदि लाल रंग की बिंदिया लगाई जाती है तो यह शक्ति को बढ़ाती है। दरअसल बिंदिया शब्द की उत्पत्ति भी संस्कृत के बिंदु शब्द से हुई है। ‘मनश्चक्र’ वहीं बिंदु है, जहां शक्ति का वास होता है। सनातन धर्म में लाल रंग को समृद्धि का भी प्रतीक माना गया है और लाल रंग को उगते सूरज से जोड़कर देखा जाता है। यहीं कारण है कि महिलाओं को लाल रंग की बिंदिया लगाना चाहिए।

बिंदिया का देवी लक्ष्मी से भी है संबंध

लाल रंग की बिंदिया का देवी लक्ष्मी से भी संबंध होता है। लक्ष्मी जी भगवान विष्णु की पत्नी हैं और हर सुख-दुख में उनका साथ देती है और रक्षा करती है। इसी तरह एक पत्नी भी पति की रक्षा के लिए लाल रंग की बिंदिया लगाती है। ज्योतिष के जानकार पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, नव ग्रहों में शामिल मंगल देव को विवाह का कारक माना गया है। इस कारण से भी विवाहित महिलाएं लाल रंग की ही बिंदिया लगाती है, जो महिलाएं ऐसा नहीं करती है, उनके जीवन में दांपत्य सुख में कमी रहती है और परिवार में कलह होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...