Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

66वीं पिस्टल की राष्ट्रीय निशोनबाजी प्रतियोगिता में नैंसी ने जीते तीन पदक

जबलपुर। मप्र शूटिंग अकादमी के रेंज में खेली जा रही 66वीं पिस्टल की राष्ट्रीय निशोनबाजी प्रतियोगिता में मप्र के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर सिविलियन स्पर्धा में मप्र की नैंसी सोलंकी ने रजत पदक जीता। मप्र की टीम ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। टीम में नैंसी सोलंकी, अंकिता प्रसाद, मानवी जैन शामिल रहीं। इसी प्रकार 25 मीटर स्पोट्र्स पिस्टल जूनियर महिला सिविलियन स्पर्धा में मप्र की टीम को कांस्य पदक मिला। इस टीम में नैंसी सोलंकी, हर्षिता, अंकिता शामिल रहीं।

अचशा की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से गुजरात की आसान जीत

बीसीसीआइ बालिका अंडर-15 वनडे क्रिकेट स्पर्धा (समूह-सी) में गुजरात ने एक आसान मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 7 विकेट से हराया। विजेता टीम की अचशा परमार ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली। ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडिमय पर छत्तीसगढ़ की टीम गुजरात के खिलाफ पहले खेलते हुए 34.5 ओवर में 82 रन बनाकर आलआउट हो गई। नाजिया ने 20 रन की सर्वाधिक पारी खेली।

गुजरात ने 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया

गुजरात की ईशिता, दामनी, रूतू को दो-दो विकेट मिले। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। वेनिशा गज्जर और अचशा परमार ने टीम को तेज शुरुआत दी। वेनिशा (18) को सौम्या ने रनआउट कर पवैलियन लौटाया। चार्ली और सिआ को बिना खाता खोले सुरभी ने बोल्ड किया। हालांकि, अचशा ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा। उन्होंने 49 गेंदों में 9 चौके लगाकर 54 रन की शानदार नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में प्रमुख योगदान दिया। दिया ने नाबाद 5 रन बनाए। एक अन्य लीग मैच में झारखंड ने मिजोरम को 9 विकेट और मुंबई ने हैदराबाद को 9 विकेट से पराजित किया।

ग्वालियर शालेय क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में

ग्वालियर की बालक क्रिकेट टीम ने शिवपुरी में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 67वीं संभागीय शालेय अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भिंड को 57 रनों से हराकर खिताबी होड़ में स्थान सुनिश्चित किया। ग्वालियर टीम अब फाइनल मेजबान शिवपुरी के साथ खेलेगी।

भिंड से टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया

शिवपुरी के क्रिकेट स्टेडियम पर आयोजित संभागीय शालेय अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट के गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। ग्वालियर के कप्तान प्रिंस ने भिंड से टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 132 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भिंड के गेंदबाजों की देवांग शर्मा (56) और अभिषेक गोयल (56) ने अच्छी से खबर ली और अर्द्धशतक पूरा किया।

ग्वालियर ने भिंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

भिंड के किशन और विशाल को एक-एक विकेट मिला। जीत के लिए मिले 133 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरे भिंड के बल्लेबाज प्रिंस, राम शिवहरे, धैर्य (2-2) की तिकड़ी का सामना नहीं कर सके। पूरी टीम बमुश्किल 74 रन ही बना सकी। ग्वालियर टीम ने इससे पहले सेमीफाइनल में दतिया को 13 से पराजित किया था। उधर, बालिका वर्ग में भी ग्वालियर ने भिंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.