Breaking News in Hindi

विवाह के छह साल बाद दूसरी से चक्कर, मना करने पर पत्नी की पिटाई

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के ग्राम पौंसरा में रहने वाले युवक का शादी के छह साल बाद दूसरी महिला से चक्कर हो गया। इसकी जानकारी होने पर उसकी पत्नी ने विरोध किया। इससे नाराज युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी।

मारपीट से घायल महिला ने मायके वालों को इसकी जानकारी देकर कोनी थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। कोनी क्षेत्र में रहने वाली महिला की छह साल पहले पौंसरा में रहने वाले जागेश्वर यादव से हुई थी।

शादी के बाद से युवक अपनी से छोटी-छोटी बात पर विवाद करता। अब युवक किसी दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। इसकी जानकारी होने पर महिला ने अपने पति से बाद कर दूसरी महिला से शादी का विरोध किया। दूसरी शादी के विरोध से नाराज युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद उसने कोनी थाने में शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप