Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से आई भक्तों के लिए जरूरी खबर, प्रशासन ने किया ये ऐलान

वृंदावन में भक्तों  के लिए जरूरी खबर सामने आई है।  वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की गई है. जिसमें अब श्रद्धालु मंदिर परिसर में मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बांके बिहारी मंदिर परिसर में दर्शन करने आने वाले अधिकतर भक्तों के पास कैमरा होते हैं।  मंदिर परिसर के अंदर फोटो लेने की मनाही है।  मंदिर परिसर में भक्ति से ज्यादा रील्स बन रही हैं। भगवान के दर पर श्रद्धा का फूल चढ़ानेवालों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है।

बता दें कि शनिवार और रविवार को दर्शन करनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा इजाफा हो जाता है जिसमें ज्यादातर भक्त फोन से रील्स बनाते दिखते है।  जिससे देखते हुए फैसला लिया गया है।

बांके बिहारी मंदिर प्राधिकरण ने एजेंसी के माध्यम से ट्रायल शुरू किया है. ट्रायल के तहत श्रद्धालुओं को फोन रखने के लिए पाउच दिए जा रहे हैं।  श्रद्धालु पाउच में फोन रखकर बिना किसी रुकावट के भगवान का दर्शन पूजन कर सकते हैं। इस ट्रायल का मकसद है कि आनेवाले समय में मंदिर परिसर के अंदर लोग मोबाइल फोन यूज न कर सके और फोटोग्रापी न हो पाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.