Breaking News in Hindi

वैनगंगा नदी के मृत्युंजय घाट पर मिला शव, पहचान नहीं

बालाघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मृत्युंजय घाट (जागपुर घाट) में शनिवार दोपहर करीब दो बजे वैनगंगा नदी के बीचों-बीच एक अज्ञात शव देखकर लोग सहम गए। मृत्युंजय घाट पर कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे। साथ ही कुछ लोग मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। तभी उन्होंने दूर से नदी के बीचों-बीच एक अज्ञात पुरुष का शव देखा, जो फंसा हुआ था।

जिस स्थान पर शव फंसा हुआ है, वहां लोहे के एंगल हैं

बताया गया कि जिस स्थान पर शव फंसा हुआ है, वहां लोहे के एंगल हैं। जिसके कारण शव तेज बहाव के बाद भी वह अपनी जगह रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और तुरंत एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, शव गर्रा की दिशा से बहता हुआ आया है

पुलिस के मुताबिक, अज्ञात पुरुष का शव नदी में गर्रा की दिशा से बहता हुआ आया है, जो लोहे के एंगल में फंस गया। शव दो से तीन दिन पुराना और मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप