Breaking News in Hindi

वैश्विक तिलहन बाजार में कमजोरी से सोया तेल में आंशिक गिरावट

इंदौर। वैश्विक तेल-तिलहन बाजारों में कमजोरी के बीच घरेलू बाजारों में भी सोया तेल में डिमांड का सपोर्ट जैसा होना चाहिए, वैसा नहीं है। इससे सोया तेल के दामों में करेक्शन देखने को मिला है। सोया तेल इंदौर घटकर 940-950, पाम तले 900 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

गुरुनानक जयंती के कारण प्रदेश की अधिकांश मंडियां बंद होने के साथ ही एनसीडीईएक्स और एमसीएक्स वायदा मार्केट भी बंद होने से सोयाबीन की आवक कम रही। हालांकि, प्लांटों की खरीदी भी सोयाबीन में कमजोर बनी हुई है, जिससे सोयाबीन के दामों में भी तेजी नजर नहीं आ रही है।अमेरिका शिकागो सोयाबीन भी तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

दरअसल, ब्राजील में पहले फसल के अनुमान में कटौती के बाद अब बरसात की उम्मीद से बाजार गिर गया है। सोया तेल में और करेक्शन देखने को मिल सकता है। ऐसे में व्यापारियों को केवल मांग के अनुसार ही खरीदारी करनी चाहिए जब तक कि कीमतें निचले स्तर पर स्थिर न हो जाएं। 1-25 नवंबर के बीच पाम तेल के उत्पादन में करीब 4.88 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। छावनी मंडी में सोयाबीन 5100-5200, सरसों निमाड़ी 7000-7100, राइडा 5100-5200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1570-1590, मुंबई मूंगफली तेल 1590, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 940-950, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 905-910, इंदौर पाम 900, मुंबई सोया रिफाइंड 950, मुंबई पाम तेल 835, राजकोट तेलिया 2470, गुजरात लूज 1550, कपास्या तेल इंदौर 870 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांट खरीदी भाव – सोयाबीन केपी निवाड़ी 5025, अंबिका कालापीपल 5100, नीमच प्रोटीन 5150, लक्ष्मी 5131, खंडवा आइल 5150, प्रेस्टीज 5125, अवी एग्रो 5075, धानुका 5135, केपी एग्री 5100, सांवरिया 5100, एमएस साल्वेक्स 5100, मित्तल 5100, धीरेंद्र सोया 5140, लाभांशी 5100, अमृत 5120, बंसल 5125, सूर्या 5110, आरएच सिहोनी 5150, स्नेहिल 5100, श्री महेश ऑयल 5100, सालासर 5150, प्रकाश 5160, बैतूल 5125, रामा 5000 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1950, देवास 1950, उज्जैन 1950, खंडवा 1900, बुरहानपुर 1900, अकोला 2925 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप