Breaking News in Hindi

वैष्णो देवी में एल्विश यादव के साथ हुई झड़प, दोस्त को छोड़ भागे BB OTT 2 विनर

इंदौर। बिग बाॅस ओटीटी 2 विनर और जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर हैरान कर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। उनके साथ हाल ही में एक बुरी घटना घटी है। दरअसल, एल्विश अपने दोस्त राघव शर्मा के साथ जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान वे भीड़ से घिर गए और उनकी झड़प हो गई। कटरा में एल्विश यादव और राघव शर्मा को भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान एक शख्स ने राघव शर्मा का काॅलर पकड़ लिया और दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। इसी बीच एल्विश भी मारपीट का शिकार होते-होते बचे।

इस वजह से हुई मारपीट

समय रहते एल्विश यादव और उनके दोस्तों को वहां से निकाल दिया गया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स, राघव को घसीट कर उसके साथ मारपीट करने लगता है। इतने में एल्विश वहां से भाग निकलते हैं। शख्स, राघव का काॅलर पकड़कर उन्हें मारने की कोशिश करता है। इतने में गार्ड्स वहां आते हैं और राघव को ले जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह झड़प एक सेल्फी को लेकर होती है। एक शख्स एल्विश और राघव के साथ फोटो क्लिक करवाना चाहता है। लेकिन उसे जब मना किया जाता है, तो वह गुंडागर्दी शुरू कर देता है।

#ElvishYadav and #RaghavSharma confronted and Almost beaten by person in Karta Jammu, ELVISH ran away to save himself pic.twitter.com/rHPkodB548

— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 22, 2023

पहले भी रहे लाइमलाइट में

यह मामला काफी ज्यादा बढ़ जाता है और बात मारपीट तक पहुंच जाती है। सोशल मीडिया पर एल्विश और राघव का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि कुछ समय पहले भी एल्विश यादव का नाम लाइमलाइट में आया था। एल्विश पर सांप के जहर की तस्करी करने का आरोप लगा था। यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। लेकिन बाद में एल्विश यादव ने सफाई देते हुए, सभी आरोपों को झूठा बताया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....