Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शनिचरी बाजार में ठेला जब्ती के दौरान झूमाझटकी थाने में शिकायत

बिलासपुर। शनिचरी बाजार के वाल्मीकि चौक के पास सड़क पर लगने वाले ठेलों को जब्त करने के दौरान ठेले वालों और अतिक्रमण विरोधी टीम के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान स्थिति झूमाझटकी की बन गई। ठेले वालों ने ठेला जब्त करने ही नहीं दिया। ऐसे में एक घंटे तक विवाद चलता रहा। इसके बाद पुलिस टीम के आने के बाद मामला शांत हुआ। अतिक्रमण रोधी टीम ने दो लोगों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शनिवार की दोपहर शनिचरी बाजार रोड में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। जहां सड़क पर अवैध तरीके से लगे ठेलों को जब्त करने की कार्रवाई में जुट गई। इसी दौरान व्यापारी नवीन श्रीवास्तव और अंकित साहू कार्रवाई का विरोध करने लगे और ठेला नहीं ले जाने देने के बात कहकर अड़ गए। वहां सभी ठेले वाले मिलकर कार्रवाई का विरोध करने लगे और टीम के कर्मचारियों से झूमाझटकी करने लगे। मामला बिगड़ने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ और विरोध करने वाले भाग खड़े हुए। इसके बाद ठेला को जब्त करने की कार्रवाई की गई।

हर बार आ जाते हैं वापस

ऐसा नहीं है कि इससे पहले निगम की टीम ने गुमटियां हटाने और निजी एंबुलेंस वालों को खदेड़ने का काम नहीं किया है। हर बार निगम की टीम कार्रवाई करती है और वापस हो जाती है। उनके जाते ही फिर से गुमटी व एंबुलेंस वाले पहुंच जाते हैं और सड़क की हालत पहले जैसी अव्यवस्थित हो जाती है।

इन सड़कों पर भी चली कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत के निर्देश के बाद निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता और पुलिस टीम लगातार सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए काम कर रही है। टीम ने शहर की अन्य सड़कों के तहत पुराना बस स्टैंड चौक, तारबाहर चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग के साथ ही सरकंडा मुख्य मार्ग में भी कार्रवाई की। उन्हें पहले से समझाइश दी गई थी कि वे अपने ठेला व गुमटी सड़क के दायरे से हटा लें, लेकिन समझाइश पर जरा भी ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में इन दुकानदारों के सामानों व ठेला को जब्त कर लिया गया। निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने साफ किया है कि आगे भी कार्रवाई चलते रहेगी। सड़क को हर हाल में कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.