Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शराब दुकान के सामने महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

अंबिकापुर । शहर के गंगापुर शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शराब दुकान के सामने झाल-मंजीरा बजाकर महिलाओं ने शांतिपूर्वक विरोध किया।पुलिस,प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं से चर्चा की।इस दौरान आश्वासन दिया गया कि दो महीने के भीतर शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया। इस घटनाक्रम को लेकर पूरे दिन शराब दुकान के आसपास माहौल गरमाया रहा।

अंबिकापुर का गंगापुर शराब दुकान घनी आबादी क्षेत्र में संचालित है। आसपास शासकीय कार्यालय भी है। शराब दुकान के कारण आसपास का माहौल अशांत हो जाता है। शाम को शराब लेने वालों की संख्या बढ़ जाती है। कई बार शराब के नशे में लोग रिहायशी इलाके में प्रवेश कर लोगों से अपमानजनक व्यवहार करते हैं। खासकर महिलाओं को विकट स्थिति का सामना करना पड़ता है।

बार-बार आग्रह के बाद भी शराब दुकान को आबादी क्षेत्र से नहीं हटाया जा रहा है। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर सिन्हा के साथ महिलाएं शराब दुकान के बाहर पहुंची। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। महिलाएं शांतिपूर्वक ढंग से शराब दुकान के सामने बैठ गई। वे झाल- मंजीरा लेकर पहुंची थी। महिलाओं ने भजन -कीर्तन करना शुरू कर दिया। पुलिस उनकी पहरेदारी में लगी रही।

दो घण्टे बाद आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन महिलाओं की मांगों को लेकर वे किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे। शाम को एसडीएम अंबिकापुर मौके पर पहुंची। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो महीने में शराब दुकान को यहां से हटा दिया जाएगा लेकिन उन्होंने लिखित में देने से इंकार कर दावा किया कि ट्रांसपोर्टनगर के पास स्थल चयन किया गया है। इसकी पुष्टि लोग वहां कर्मचारियों के साथ जाकर कर सकते हैं।तब प्रदर्शनकारियों के दो लोग प्रस्तावित स्थल पर भी गए। एसडीएम ने कथित रूप से यह दावा किया कि वे जो बोल रही हैं उसका वीडियो वे बना सकते हैं। समझाइश के बाद आखिरकार शनिवार को मामला शांत हुआ।

लंबे समय से चल रहा विरोध

गंगापुर शराब दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग को लेकर लंबे समय से विरोध चल रहा है। पूर्व में उग्र आंदोलन भी किया जा चुका है। जनभावनाएं शराब दुकान को अन्यत्र हटाने की है लेकिन प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है। अब क्षेत्र की महिलाओं ने आंदोलन का स्वरूप बदल दिया है। शनिवार को वे अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए पहुंची थी लेकिन एसडीएम के आश्वासन के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ है।

असामाजिक गतिविधियों को लेकर चिंता

गंगापुर शराब दुकान के आसपास असामाजिक गतिविधियों को लेकर मोहल्लेवासी चिंतित रहते हैं। सूखे मौसम में शराब दुकान के आसपास खुले स्थान पर ही शराबियों की महफ़िल सज जाती है। आसपास कई चखना दुकानें भी खुल गई है। लोग चारपहिया वाहन में बैठकर भी शराबखोरी करते हैं। दिखावे के लिए पुलिस कभी-कभी कार्रवाई के नाम पर जाती है।शाम ढलते ही वाहनों का दबाब भी बढ़ जाता है। मोहल्लेवासी हर समय अदृश्य भय से सहमे रहते हैं। शराब के नशे में विवाद, मारपीट, गाली-गलौज से माहौल अशांत हो जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.