Breaking News in Hindi

शराब दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन। आगर रोड स्थित कोयला फाटक शराब दुकान पर गुरुवार रात को दो युवकाें ने पेट्रोल बम फेंक दिया था। इससे दो युवक मामूली रूप से झुलस गए थे। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपित अब भी फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपितों ने कम कीमत पर शराब नहीं देने पर विवाद किया था।

दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे थे

बता दें कि आगर रोड स्थित कोयला फाटक पर देशी-विदेशी कम्पोजिट शराब पर गुरुवार रात को चार-पांच युवक शराब खरीदने पहुंचे थे। शराब की बोतल खरीदने के दौरान कीमत को लेकर वह दुकान के कर्मचारियों से विवाद करने लगे। दुकान के कर्मचारियों ने एक युवक को पीट दिया था।

विवाद के बाद साथी के साथ वापस आया

विवाद के करीब एक घंटे बाद एक युवक अपने एक साथी के साथ वापस आया था। दुकान के बाहर ही खड़े होकर दोनों ने पेट्रोल बम में आग लगाई और दुकान में फेंक दिया था। गनीमत रही कि बम दुकान के बोर्ड से टकराकर बाहर ही गिर गया। हालांकि दो युवक मामूली रूप से झुलस गए।

सीसीटीवी से हुई पहचान

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बम फेंकने वाले बदमाशों की पहचान विपिन उर्फ भैया पुत्र हरनामसिं परिहार उम्र 34 वर्ष निवासी सुदामा नगर तथा राहुल पुत्र गोविंद नानेरिया उम्र 30 वर्ष निवासी सख्याराजे प्रसूतिगृह के पीछे देवासगेट के रूप में हुई है।

दोनों ही आदतन अपराधी

शनिवार देर रात को पुलिस ने आरोपित विपिन परिहार को पुलिस का कहना है कि विपिन व राहुल दोनों ही आदतन अपराधी है। विपिन के खिलाफ एक दर्ज मामले दर्ज है। जबकि राहुल के खिलाफ पांच केस दर्ज है। पुलिस राहुल की तलाश में जुटी है। उसके खिलाफ दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप