Breaking News in Hindi

शराब पार्टी पड़ी भारी, दोस्तों ने पहले बनाए जाम फिर नहर में फेंका…. दूसरे दिन मिला शव

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नहर में 28 साल के युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. युवक की पहचान वरुण के तौर पर हुई है. वरुण के परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्तों ने ही उसको मारा है और उसका शव इस तरह से नहर में फेंक दिया है. वरुण का शव ग्रामीणों को नहर में तैरता हुआ मिला था जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी थी.

नहर में तैरते शव की जानकारी लगते ही पुलिस भी अलर्ट पर आ गई. पुलिस ने अपनी जांच शुरू की. सबसे पहले गोताखोरों को नहर में उतारा गया ताकी शव को बाहर निकाला जा सके. लाश निकालने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप

पूरा मामला बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव कंचनपुर का है. यहां के रहने वाले 28 साल के वरुण का शव नहर में तैरता हुआ मिला. शव को नहर से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी तो परिवार भी मौके पर पहुंचा. परिवार वालों ने युवक के दोस्तों पर शराब पार्टी के बाद युवक को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मृतक के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

परिवार का एकलौता बेटा था वरुण

जानकारी सामने आई है कि वरुण अपने परिवार का एकलौता बेटा था. अपने जवान बेटे की लाश देखकर मां का बुरा हाल है. शव मिलने के बाद मां किरण ने बताया कि गांव निवासी दो दोस्तों ने वरुण को शराब पार्टी के बाद नहर में धक्का दे दिया, इससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अबतक वरुण की मौत की असली वजह सामने नहीं आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन