Breaking News in Hindi

शवयात्रा रोककर प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला, युवकों ने की झूमाझटकी

भोपाल। शहर की नरेला विधानसभा क्षेत्र के अन्ना नगर में रविवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के साथ स्थानीय लोगों ने झूमाझटकी कर दी। शुक्ला दीपेंद्र प्रजापति की शवयात्रा में पहुंचे थे। उन्होंने मृतक युवक के स्वजनों से कहा कि अर्थी रखकर मुआवजा की मांग के लिए प्रदर्शन करने के बाद अंतिम संस्कार कर देना। इस बात से गुस्साए युवकों ने शुक्ला के साथ झूमाझटकी कर दी। एक युवक ने शुक्ला का गला पकड़ कर कहा कि यहां पर राजनीति नहीं करो।

झूमाझटकी व गाली-गलौज बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कराया और शवयात्रा को सुभाष नगर विश्राम घाट के लिए रवाना किया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। मनोज शुक्ला सहित कांग्रेसियों ने गोविंदपुरा थाने में शिकायत की है। वहीं मृतक के स्वजनों की ओर से भी शवयात्रा रोकने पर शुक्ला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मनोज शुक्ला ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सांरग पर झूमाझटकी कराने का आरोप लगाया है।

मनोज शुक्ला ने बताया कि मृतक दीपेंद्र कि स्वजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मुआवजा दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन करने का स्वजनों से कहा था। इस बीच मंत्री सारंग का समर्थक गोपाल पाटिल, जो एक हिस्ट्री सीटर है। उसके तीन भाई संदीप, शुभम, नीतिन आए। वो शराब पीए हुए थे। उन्होंने गाली-गलौज के साथ झूमझाटकी कर दी। मेरा गला पकड़ लिया। इसकी लिखित में शिकायत गोविंदपुरा थाने में की है। इधर मंत्री सारंग ने कहा कि इस घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं हैं। किसी की मृत्यु पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। शवयात्रा निकल रही है। स्वजन दुखी हैं। ऐसे में अर्थी ले जा रहे लोगों को रोक कर राजनीति करना ठीक नहीं है। मृतक के स्वजनों की भावनाओं के साथ खेल कर राजनीति करने वाले को ईश्वर माफ नहीं करेगा। मृतक की मां ने भी पुलिस को शिकायत की है।

बता दें कि 30 वर्षीय दीपेंद्र प्रजापति मोहल्ले के एक घर में शनिवार रात एक घर में बिजली सुधारने का काम कर रहा था। इस दौरान बिजली का तार टूटने से करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। इलाज के उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। दीपेंद्र के पिता कालूराम की तीन महीने पहले कैंसर की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। स्वजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। रिश्तेदारों व मोहल्ले वालों की मदद से युवक का अंतिम संस्कार हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...