Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

शहडोल में भीषण सड़क हादसा,एक ही परिवार के चार लोगों की मौत दो की हालत गंभीर ,मातम में बदल गई खुशियां

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खुशी गम में बदल गई और सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, यह घटना शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 43 के मिश्रा क्रेसर के पास की बताई जा रही है, यहां पर जिला अस्पताल में बच्ची के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था। परिवार में आए नए सदस्य को देखने के लिए ऑटो चालक समेत 6 लोग अस्पताल गए हुए थे, नवजात बच्ची को देखकर ऑटो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे।

तभी नेशनल हाइवे 43 मिश्रा क्रेसर के पास सड़क पार कर रही एक गाय को बचाने के चक्कर में ऑटो सड़क पर पलट गई, इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने ऑटो को टक्कर मरते हुए 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिस में ऑटो में सवार 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं दो और महिलाओं की घटना के कुछ देर बाद उपचार के दौरान मौत हो गई, ऑटो चालक व परिवार के एक और सदस्य का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

इस मामले की जानकारी लगते ही ADGP व SP ने घटना स्थल का निरीक्षण किया घटनाकरित ट्रेलर वाहन के फरार ड्राइवर पर ADGP ने 30 हजार के इनाम की घोषणा की है।अमलाई के धनपुरी नंबर 3 के रहने वाले असवार परिवार के घर पर एक नया सदस्य आया था, परिवार में हुई डिलेवरी के दौरान जन्मी बच्ची को देखने के लिए ऑटो चालक कुंज बिहारी त्रिपाठी के ऑटो में सवार होकर नेम चंद्र सहित ममता, रोशनी , बिट्टू , रिया शहडोल जिला अस्पताल से बच्ची को देखकर देर रात घर वापस लौट रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.