Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

शहडोल में रिहायशी इलाके में बाघ का मूवमेंट, तीन लोगों पर किया हमला

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जैतपुर और गोहपारू वन परिक्षेत्र से लगे जंगल में बाघ ने 24 घंटे में तीन लोगों पर हमला किया है, तीनों घायलों का इलाज चल रहा है, आपको बता दें कि रविवार को सुबह जैतपुर वन परिक्षेत्र के महरोड़ी जंगल में धर्म सिंह शौच के लिए गए थे। इस दौरान उनको बाघ दिख गया, बाघ ने धर्म सिंह पर अचानक हमला कर दिया। इसके बाद धर्म सिंह ने शोर मचाया तो लोगों को अपनी तरफ आता देख बाघ भाग गया धर्म सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसके अलावा एक युवक पर भी बाघ ने हमला कर दिया, यह घटना गोहपारू वन परिक्षेत्र के भागा के जंगल की है। शनिवार शाम को एक महिला पर भी बाघ ने हमला किया था, मामले की जानकारी गोहपारू वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है, आपको बता दें कि गोहपारू वन परिक्षेत्र में दो बाघों का मूवमेंट कई दिनों से बना हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.