Breaking News in Hindi

शहडोल में शिक्षक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

शहडोल। संभागीय मुख्यालय के पांडवनगर में शासकीय शिक्षक ज्ञानेंद्र पटेल के ऊपर शुक्रवार की देर रात एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। रात में ही घायल हालत में उनको मेडिकल कालेज उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

पांडवनगर स्थित आचार्य कालोनी में दो लोगों के बीच हो रहे झगड़े का बीच बचाव करने गए शिक्षक ज्ञानेंद्र पटेल पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास रहने वाले शिक्षक को मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अपराध करने वाले को पकड़ने के लिए टीम बनाकर पतासाजी कर रही है। आरोपित को पकड़वाने वाले को 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी

पांडवनगर आचार्य कालोनी के पास देर रात आदतन अपराधी अतुल सेन मोहल्ले में गाली गलौच कर एक दुकानदार से झगड़ा कर रहा था, तभी वहां पहुंचे ज्ञानेंद्र पटेल ने बीच बचाव करते हुए बदमाश अतुल को समझाने का प्रयास किया और यह बात उसे अच्छी नहीं लगी। इसी बात पर अतुल ने ज्ञानेेंद्र के ऊपर चाकू से हमला कर दिया और भाग गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी और शिक्षक को मेडिकल कॉलेज ले गए।घटना के बाद पुलिस ने अतुल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोज में जुट गई है।

कोतवाली टीआइ राघवेन्द्र तिवारी का कहना है शुक्रवार की रात को यह घटना हुई है जिसमें अतुल सेन ने पड़ोस में रहने वाले ज्ञानेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया है,जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।अतुल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।टीआई का कहना है कि आरोपित के खिलाफ़ पहले से ही कई अपराध दर्ज हैं।

इस मामले में अतिरक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश चंद्र सागर ने घटना के बाद फरार हुआ आरोपित को पकड़वाने वाले को 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...