Breaking News in Hindi

शहरभर में विविध आयोजन, माडल स्‍कूल में सामूहिक सूर्य नमस्‍कार

जबलपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्‍कार का आयोजन किया गया। पंडित लज्जाशंकर झा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से सामूहिक नमस्कार के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया

विधायक अशोक रोहाणी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के जिले के इस मुख्य कार्यक्रम में विधायक डॉ अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया ।

मुख्यमंत्री ने युवा दिवस की शुभकामनाएं भी प्रदेशवासियों को अपने संदेश में दी।

सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने संदेश में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से योग को अपनाने एवं राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने युवा दिवस की शुभकामनाएं भी प्रदेशवासियों को अपने संदेश में दी।

सूर्य नमस्कार को लेकर हर वर्ग में उत्साह नजर आया

सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्ट्र गीत वन्देमातरम और मध्यप्रदेश गान का रेडियो से प्रसारण किया गया। स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो धर्म सम्मेलन में दिए गए भाषण का हिंदी अनुवाद भी कार्यक्रम में प्रसारित किया गया। आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित सन्देश के अनुरूप स्कूली बच्चों ने सूर्य नमस्कार के आसन किये साथ ही प्राणायाम भी किया।

विधायक डॉ अभिलाष पांडे बोले- विचारों को आत्मसात करें

कार्यक्रम में राष्ट्रगान की प्रस्तुति । इस दौरान विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने उपस्थित बच्चों से बातचीत कर विवेकानंद के जीवन को चरितार्थ किया। उन्होंने कहा कि जो अपने विवेक से स्वयं को आनंदित करता है वह विवेकानंद है। साथ ही उन्होंने स्थल पर उपस्थित सभी लोगों से स्वामी विवेकानंद जी के दर्शन और जीवन परिचय का अध्ययन कर उनके विचारों को आत्मसात करने की बात भी कही।

कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन

सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन संदीपा स्थापक पचौरी ने किया । प्रारम्भ में कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मॉडल स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास