Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

शहीद भवन में गूंजेंगे किशोर कुमार के तराने, रंगायन गैलरी में देखें कला समूह प्रदर्शनी

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। गुरुवार 17 अक्टूबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

कला समूह प्रदर्शनी – रंगायन द आर्ट गैलरी बावड़ियाकलां में विशेष कला समूह प्रदर्शनी ‘आग्रह’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी – मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड चित्रकार संतोषी श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। इस 54वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को दोपहर 12 से रात 08 बजे तक देखा जा सकता है।

दीपोत्सव मेला – त्रिलंगा स्थित माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर में विरासत दीपोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसे दोपहर 12 बजे से देखा जा सकता है।

अभिनय कार्यशाला – हम थियेटर ग्रुप द्वारा प्रस्तुतिपरक अभिनय कार्यशाला का आयोजन मायाराम सुरजन भवन में किया जा रहा है। 45 दिवसीय कार्यशाला में फिजिकल एक्सरसाइज, बॉडी मूवमेंट,वाइस माड्यूलेशन, इंप्रोवाइजेशन, स्पीच, मेकअप और डायरेक्टर आदि का प्रशिक्षण देकर नाटक तैयार किया जा रहा है। अभिनय कार्यशाला का समय शाम छह बजे से है।

किशोर कुमार नाइट – महान गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुरुवार को शहीद भवन में स्वर आराधना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सांगीतिक कार्यक्रम किशोर कुमार नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गायिका रूपाली बागडें, रिंकी सोनार, शिवानी शेंदये, भूषण शेंदये, डा. स्वपन कपूर, डा. रावले, अमित शर्मा, प्रशांत, सूनील देहेरिया, हार्दिक समेत करीब 20 नए-पुराने कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.