Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शाजापुर में 2019 में राहुल गांधी की सभा के बाद भी हार गए थे कांग्रेस उम्मीदवार

शाजापुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी शाजापुर जिले में आज तीसरी बार जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह 2009 और 2019 में लोकसभा चुनाव के समय जनसभा को शाजापुर जिले के शुजालपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभा ले चुके हैं। 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी को विजय प्राप्त हुई थी। किंतु 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया को राहुल गांधी की सभा के बावजूद हार का मुंह देखना पड़ा था। अब जिले में पहली बार राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभा को संबोधित कालापीपल विधानसभा के पोलायकलां करने आ रहे हैं।

1984 में अकोदिया आए थे राजीव गांधी

इस विधानसभा पर अभी कांग्रेस का कब्जा है, देखना अब यह है कि राहुल गांधी की सभा इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रखेगी या नहीं। राहुल गांधी के पहले 1984 में राजीव गांधी ने अकोदिया में सभा को संबोधित किया था। राहुल गांधी पोलायकलां में सभा के लिए विमान से इंदौर आएंगे और फिर हेलीकाप्टर से पोलायकलां आयेंगे। पूर्व में शुजालपुर में हुई जनसभा के लिए भी राहुल गांधी इंदौर तक वायुयान और फिर हेलीकाप्टर शुजालपुर आए थे।

कांग्रेसियों में सभा को लेकर उत्साह

दरअसल राहुल गांधी द्वारा लोकसभा चुनाव में शुजालपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभा लेने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी हार गया था। ऐसे में विधानसभा चुनाव के माहौल में आज पोलायकलां में हो रही राहुल गांधी की सभा को लेकर जहां कांग्रेसियों में उत्साह है वहीं भाजपा में भी चर्चा है। राहुल गांधी की जिले में पूर्व की सभाओं और चुनाव परिणाम को लेकर विचार-विर्मश दोनों ही पार्टियों में चल रहा है।

शाजापुर जिले में नहीं आई थी भारत जोड़ो यात्रा

खास बात यह भी है कि राहुल गांधी द्वारा इसी साल निकाली गई तीन हजार किमी से अधिक की पैदल भारत जोड़ों यात्रा शाजापुर जिले में नहीं आई थी। यात्रा शाजापुर से ही अलग होकर बने आगर मालवा जिले में आई थी और तीन दिन तक यहां रही थी। ऐसे में जिले के कांग्रेसी आगर मालवा में ही रैली में शामिल हुए थे। अब राहुल के जिले में आगमन के दौरान कांग्रेसी उसी समय के फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर राहुल गांधी की सभा के लिए माहौल बना रहे हैं।

दावेदारों को शक्ति प्रदर्शन का मौका

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह टिकट के दावेदारों में है। खास बात यह भी है कि जिले की तीन में के दो विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी लगभग तय हैं सिर्फ एक विधानसभा शुजालपुर में दावेदार एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में यहां के दावेदारों राहुल के कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन कर अपना दावा मजबूत करने का प्रयास करेंगे। जिले की शाजापुर और कालापीपल विधानसभा में कांग्रेस का कब्जा है और यहां वर्तमान विधायकों को ही टिकट मिलना तय माना जा रहा है। सिर्फ शुजालपुर में ही कांग्रेस और दावेदारों के लिए चुनौतपूर्ण और कशमकश वाली स्थिति है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.