Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's.... नंबर-वन लखनऊ के दावों के बीच सामुदायिक केंद्र बना कूड़ा घर..

शाजापुर: राम मंदिर में तीन भाइयों ने पढ़ी नमाज, पुजारी बोले- जबरन आए; FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के राम मंदिर परिसर में तीन मुस्लिम शख्स घुस गए. रोकने के बाद भी उन्होंने मंदिर परिसर में जबरन नमाज पढ़ी. यह मामला शाजापुर जिले के गुलाना का है, जहां बाबू खां, रुस्तम खां और अकबर खां नाम के तीन भाइयों ने मंदिर परिसर में जाकर नमाज अदा की. पुजारी के मुताबिक, तीन भाई शाम को करीब 5 बजे मंदिर परिसर में आए.

वहां पर उन्होंने मंदिर परिसर में रखे हुए मटके के पानी से बकायदा पैर धुले, उसके बाद वहीं बैठकर नमाज पढ़ने लगे. उन्हें ऐसा करते देख मंदिर के पुजारी ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने. मंदिर के पुजारी ने तीनों भाइयों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाने का केस दर्ज

किलोदा गांव के राम मंदिर परिसर में तीन मुस्लिम भाइयों के नमाज पढ़े जाने के मामले में पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को लेकर ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया है. राम मंदिर परिसर में बाबू खां, रुस्तम खां और अकबर खां ने जबरन घुसकर नमाज पढ़ी. थाना प्रभारी जनक सिंह रावत के मुताबिक, तीनों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है.

गांव में मचा हंगामा

मंदिर परिसर में तीन मुस्लिम भाइयों के नमाज पढ़ने की सूचना जब गांववालों तक पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया. साथ ही सभी ने इसका विरोध किया और इस मामले को लेकर अपना गुस्सा भी जाहिर किया. गांव के लोगों ने मंदिर में नमाज पढ़े जाने के लिए बहुत सारी तीखी प्रतिक्रियाएं दीं, जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया.

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. आखिर मंदिर के अंदर जबरन घुसकर नमाज पढ़ने के पीछे तीनों मुस्लिम भाइयों को उद्देश्य क्या था? प्राथमिक जांच के मुताबिक, यह मामला हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए इस तरह का काम किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.