Breaking News in Hindi

शादीशुदा होने के बाद भी निकाह करने वाले मध्‍य प्रदेश के युवक के खिलाफ केस

लखीमपुर-उज्जैन : इंटरनेट मीडिया पर मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश के एक युवक के साथ प्रेम करने का युवती को अच्छा परिणाम नहीं मिला। खुद को अविवाहित बताकर उसके साथ जीने मरने की कसम खाने वाले ने निकाह करने के बाद ठोकरें खाने पर विवश कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई अन्य धाराओं में सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है।

युवती ने बताया कि एक वर्ष पहले इंटरनेट मीडिया पर उसकी मुलाकात मध्यप्रदेश के उज्जैन के मुहल्ला अंडान 11, जगदीश गली तहसील बडनगर के इरफान अली पुत्र लियाकत अली से हुई। इसी बीच युवती के पिता ने उसका निकाह दूसरी जगह तय कर दिया। उसने अपने प्रेमी इरफान को जब यह बात बताई तो उसने निकाह का दबाव बनाया। 29 मई को इरफान से निकाह हो गया।

दहेज के लिए पिता ने गवाहों के सामने सात लाख रुपये दिए। निकाह के बाद पति इरफान के साथ जब आठ जून को अपनी ससुराल मध्य प्रदेश पहुंची तो उसे पता चला कि इरफान की पहली पत्नी भी घर पर मौजूद है। उसके विरोध पर इरफान ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जेठ इमरान, सास शमशा, ननद मलिका उर्फ लाली और डाली ने घर से निकाल दिया।

इसके बाद फिर चार अगस्त को ससुराल पहुंची तो पति और ससुरालियों 20 लाख रुपये की मांग की और रुपये न देने पर तलाक देने की धमकी देने लगे। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...