Breaking News in Hindi

शादी की खुशियां मातम में बदली, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, महिला घायल…

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पुलिस चौकी सरई अंतर्गत चटुवा गांव में मंगलवार की दोपहर को अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की जानकारी पर सरई पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

जानिए क्या है पूरा मामला…

पुलिस चौकी सरई अंतर्गत चटुवा गांव में मंगलवार की दोपहर गांव के कुंवर सिंह बैगा के यहां शादी समारोह का कार्यक्रम में शामिल होने बैगा समाज एवं गांव के अन्य ग्रामीण पहुंचे थे। तभी अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से आम के पेड़ के नीचे बैठे 38 वर्षीय रंजीत सिंह पिता कुंवर सिंह परस्ते निवासी चटुवा,19 वर्षीय उमेश बैगा पिता ऐतू बैगा निवासी सिंहपुर,जिला शहडोल की स्थल पर ही मौत हो गई।  आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला भी घायल हुई है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गंभीर रूप से घायल हुई महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शहडोल रेफर किया गया है। तथा घटना की जानकारी पर सरई पुलिस चौकी प्रभारी पीएस बघेल पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शादी की खुशियां मातम में बदली

शादी समारोह में लोग खुशियां मनाने के लिए पहुंचे थे। वहीं अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से परिजनों की मौत होने से घर में मातम पसर गया। मृतकों के परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...