Breaking News in Hindi

शादी की दाल में सोने का तड़का, अंबानी को गिफ्ट देने पर करण जौहर बोले- हमारी क्या औकात है

कपिल शर्मा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 2 के साथ फिर एक बार नेटफ्लिक्स पर वापसी की है. नए सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और करण जौहर ने वेदांग रैना और वासन बाला के साथ अपनी हाजिरी लगाई. ये सभी उनकी आने वाली फिल्म जिगरा के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में शामिल हुए थे. लेकिन आलिया और उनके ‘जिगरा’ साथियों की एंट्री से पहले कपिल ने ऑडियंस के साथ कई मजेदार बातें की और इन बातों में हाल ही में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का भी जिक्र हुआ.

कपिल ने कहा, “पिछले दिनों देश में अंबानी साहब के बेटे की शादी हुई, बाहुबली फिल्म 3 महीने चली थी. इनकी शादी 8 महीने चली. इतनी महंगी शादी थी कि लोग चांदी के बर्तनों में खाना खा रहे थे. कोई तो बता रहा था कि वहां दाल में सोने का तड़का लगा रहे थे. वो भी 24 कैरेट सोने का और मैं सच बोल रहा हूं. जिन्होंने वो दाल खाई वो अगले दिन कन्फ्यूज थे कि वॉशरूम जाए या ज्वेलर्स के पास जाए.” उनकी ये बातें सुनकर स्टूडियो में मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे.

दाल में सोने का तड़का

आगे कपिल ने अपने लाइव म्यूजिक बैंड की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये दिनेश (गिटारिस्ट) भी वहां गया था मीका पाजी के साथ. इसने शादी में 12 कटोरी दाल पी. मैंने उससे पूछा इतनी दाल? मुझे बोला कि उसे सोने का कड़ा बनवाना है. अब देखिए हमारे यहां शादी होती है तब हम मिडल क्लास लोगों में जीजा-फूफा इस बात पर नाराज होते हैं कि शादी के खाने में पनीर ही नहीं मिला या फिर दुल्हन के साथ फोटो नहीं हुई. लेकिन इनकी शादी में अलग ही प्रॉब्लम थी.

शादी में इस बात की थी दिक्कत

अंबानी की शादी में चल रही प्रॉब्लम के बारे में बात करते हुए कपिल ने कहा, “वहां रिश्तेदार ये बोल रहे थे कि भाई चंकी पांडे के साथ तो फोटो हो गई, लेकिन किम कार्दशियन के साथ रह गई.” कपिल के शो में बतौर मेहमान बनकर शामिल हुए आलिया भट्ट और करण जौहर के सामने भी अनंत अंबानी की शादी का जिक्र हुआ. दरअसल शो में आए हुए मेहमानों के सोशल मीडिया फोटो के नीचे लिखे हुए मजेदार कमेंट्स पढ़ने के सेगमेंट में आलिया भट्ट और रणबीर की एक फोटो शो में शेयर की गई. ये फोटो अनंत और राधिका के एंगेजमेंट की थी.

अंबानी को नहीं दे सकते गिफ्ट

जब कपिल ने आलिया और रणबीर के फोटो के नीचे लिखे हुए मजेदार कमेंट पढ़ना शुरू किया तब एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा था कि इस फोटो को देखकर ऐसे लग रहा है कि आलिया-रणबीर से कह रही हों, ‘पहले बुफे में देख लेते हैं क्या है और फिर उसी हिसाब से लिफाफे में शगुन डालेंगे.’ इस कमेंट को सुनने के बाद करण जौहर ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें हम क्या शगुन दे देंगे. हमारी इतनी औकात ही नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप