Breaking News in Hindi

शादी से एक दिन पहले ससुराल जाने की बजाय पहुंची जेल…बेटी ने अपने ही पिता को दी दर्दनाक मौत

राजस्थान में एक बेटी ने अपनी शादी से पहले अपने पिता को ही मौत के घाट उतार डाला। बेटी ने पिता की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी नहीं करना चाहती थी जबकि पिता सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी कराना चाहते थे। मामला राजस्थान के नागौर जिले के पांचौड़ी थाना इलाके के करणु गांव का है।  पिता के इस फैसले से इतनी नाराज हुई कि उसने   रात को गहरी नींद में सो रहे पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी।

थानाप्रभारी राजमल कुमावत ने बताया कि हत्या की यह वारदात  करीब एक माह पहले 16 नवंबर की रात को हुई थी।  पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई  आरोपी बेटी का नाम संजू माली है, उसे जोधपुर के बिनावास से गिरफ्तार किया गया है। .

 जांच में सामने आया कि बक्शाराम अपनी बेटी संजू की शादी विवाह सामूहिक सम्मेलन में करवाना चाहते थे लेकिन बेटी संजू इसका विरोध कर रही थी. संजू की इच्छा थी उसकी शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह नहीं कराना ब्लकि अच्छे से सामाजिक रिवाज से किया जाए  लेकिन बक्शाराम  नहीं माने और   बक्शाराम 17 नवंबर को संजू की शादी तय करने के लिए जाने वाले थे इससे पहले ही बेटी  ने 16 नवंबर की रात को वारदात को अंजाम दे डाला।  रात को घर में जब सब सो रहे थे तो संजू ने पिता बक्शाराम पर लाठी से ताबड़तोड़ वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया,  घायल बक्शाराम को लेकरजह लोग  अस्पताल पहुंचे तो उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। उसके बाद 17 नवंबर को बक्शाराम माली के बेटे सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, जोधपुर में इलाज के दौरान 26 नवंबर को बक्शाराम की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप