Breaking News in Hindi

शादी से परिजनों का इनकार… गुस्से में टावर पर चढ़े लव बर्ड्स, फिर किया ये कांड

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके में प्रेमी युगल का टावर पर चढ़ गया. टावर पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक शख्स जौनपुर जनपद में मजदूरी करने के लिए गया था. जहां उसकी मुलाकात एक युवती से हुई थी. इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खा ली. जौनपुर में युवक जिस घर में किराए पर रहता था, उसी घर के मकान मालिक की बेटी से युवक को प्रेम हो गया. प्यार में बाधा बन रहे परिवार को छोड़कर प्रेमी-प्रेमिका ठाकुरद्वारा में रहने लगे.

प्रेमिका के परिजनों को जब जानकारी लगी कि दोनों ठाकुरद्वारा में रह रहे हैं तो वो लोग भी ठाकुरद्वार पहुंच गए. प्रेमिका को वापस लेकर जाने की जिद पर परिजनों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई है, जिसके बाद प्रेमिका और प्रेमी दोनों परिजनों को चकमा देकर टावर पर चढ़ गए.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर बने टावर पर चढ़े गए. प्रेमी युगल के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने दोनों से नीचे उतरने की बात कही. जब दोनों मौके पर मौजूद लोगों की बात नहीं मानी और आत्महत्या करने की बात कहने लगे. टावर के पास इकट्ठा हुए लोगों ने मामले की जानकारी ठाकुरद्वारा कोतवाली में दी. ठाकुरद्वारा कोतवाली में जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. थाना प्रभारी सहित पुलिस के अधिकारियों और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.

करीब 2 घंटे बाद टावर से उतरे प्रेमी-प्रेमिका

प्रेमी युगल को समझने का प्रयास किया गया. प्रेमी युगल लगातार आत्महत्या की बात कह रहा था. पुलिस के द्वारा 2 घंटे तक प्रेमी युगल को समझाया गया है. वहीं प्रेमी युगल लगातार हंगामा करता रहा. करीब 40 मी. की ऊंचाई पर चढ़े प्रेमी प्रेमिका ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया. पुलिस ने द्वारा समझा बूझकर प्रेमी-प्रेमिका को टावर से उतार दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास