Breaking News in Hindi

शादी से पहले Twinning करते नज़र आए New love Bird परिणीति-राघव, जोरों-शोरों से हो रही शादी की तैयारियां!

‘रागनीति’ के नाम से मशहूर New love Bird सेलिब्रिटी कप्पल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शुक्रवार को मुंबई में नीले रंग के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए स्पाॅट किया गया। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरव हुए जिनमें उन्हें अपनी कार से बाहर निकलते और एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच की ओर चलते देखा जा सकता है।

परिणीति सफेद टॉप के साथ लंबे नीले कोट और मैचिंग पैंट में खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने इस लुक को व्हाइट स्नीकर्स और डार्क सनग्लासेस के साथ पेयर किया।

वहीं, दूसरी ओर राघव हल्के नीले रंग की चेक शर्ट के साथ काली पैंट और भूरे रंग के जूते में बेहद अट्रेक्टिव दिखे। एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले कप्पल को पैप्स पर हाथ हिलाते देखा गया। दोनों ने 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में अपने चाहने वालों की मौजूदगी में सगाई कर ली।

  इस प्राइवेट सेरेमनी में  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और शिव सेना नेता आदित्य ठाकरे सहित कई राजनेता शामिल हुए। सगाई से पहले राघव और परिणीति दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी थी। परिणीति और राघव कथित तौर पर डेटिंग शुरू करने से पहले एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे।

बाद में, इस जोड़े को उदयपुर में शादियों के लिए स्थानों की तलाश करते हुए भी देखा गया, जिससे संकेत मिला कि वे अपनी  बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के नक्शेकदम पर  राजस्थान में एक भव्य शादी करेंगे।

इस बीच, काम की बात करें तो परिणीति ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो लोकप्रिय पंजाबी गायकों अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकीला के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...