Breaking News in Hindi

शाम को हुआ विवाद, रात में मेडिकल स्टोर पर किए फायर

पोरसा। पोरसा कस्बे के धनेटा रोड पर सोमवार की शाम को मेडिकल स्टोर संचालक का मुंहवाद एक युवक से हो गया। जिसके बाद देर रात को युवक व उसके साथियों ने बंद मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ फायर किए। इस दौरान चार फायर किए गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां मौके से पुलिस ने चले हुए कारतूस भी बरामद किए। पुलिस इस मामले में पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक की फरियाद पर कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक धनेटा रोड निवासी सुरेंद्र सोलंकी मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। सोमवार की शाम को सुरेंद्र सोलंकी का एक बल्ले राठौर नामक युवक से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद मामला शांत हो गया था। इसी बीच देर रात को सुरेंद्र सोलंकी के मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

इस बीच गोली उनके दुकान की शटर में भी जा धंसी। सुरेंद्र सोलंकी को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई, जहां से पुलिस ने चालू कारतूस भी बरामद किए।

सुरेंद्र सोलंकी के मुताबिक बल्ले राठौर से उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद बल्ले राठौर अपने अज्ञात साथियों के साथ रात में आया तो उनकी दुकान पर फायरिंग की गई है। अब पुलिस सुरेंद्र सोलंकी की फरियाद पर मामला दर्ज कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप