Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

शारजाह से नाजुक अंगों में छुपाकर लाया सोना, इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ा

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर रविवार को फिर सोना तस्करी का एक मामला पकड़ में आया है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया यात्री

जानकारी के अनुसार यह यात्री शारजाह की फ्लाइट से आया था, जिसे चेकिंग के दौरान पकड़ा। भोपाल का यह यात्री नाजुक अंगों में 600 ग्राम से ज्यादा विदेशी सोना छुपाकर लाया था।

पिछले दिनों भी कई तस्करों को पकड़ा गया

उल्लेखनीय है कि इंदौर एयरपोर्ट पर पिछले दिनों भी कई तस्करों को पकड़ा जा चुका है, जो दुबई से सोना छुपाकर लाए थे। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में भी तीन यात्रियों को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है।

सोना पर चांदी की परत चढ़ाकर लाए थे

एयरपोर्ट पर अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए ये यात्री सोना पर चांदी की परत चढ़ाकर लाए थे। हालांकि उनकी यह चालाकी जांच के दौरान पकड़ी गई। पकड़े गए यात्री दिल्ली, जोधपुर और नागपुर के रहने वाले थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.