Breaking News in Hindi

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरैाना के प्रभारी प्राचार्य 1500 रुपये घूस लेते पकड़े गए

रीवा। जवा तहसील के अतरैला थाना के ग्राम कटंगी के रहने वाले जन शिक्षक शेषमणि मिश्रा ने शिकायत की पर लोकायुक्त रीवा ने कार्रवाई की है। आरोपित विद्या चरण अहिरवार प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरैाना रीवा को 1500 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

1500 रुपये आरोपित पहले ही ले चुका था

ट्रेपकर्ता अधिकारी इंस्पेक्टर जिया उल हक ने बताया कि आरोपित को डभौरा के अंबेडकर मोहल्ले से दबोचा है। शेषमणि मिश्रा के तीन माह का वेतन निकलना था जिसके लिए उपस्थिति पत्रक प्राचार्य को जारी करना था। इस कार्य के लिए प्राचार्य ने तीन हज़ार रुपये की मांग की थी। 1500 रुपये आरोपित पहले ही ले चुका था। ट्रेप दल में निरिक्षक जिया उल हक सहित 12 शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...