Breaking News in Hindi

शिवपुरी में सिंध नदी में आए उफान के चलते टापू पर फंसे 8 लोग, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कलेक्टर को किया फोन

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ौता-रन्नौद मार्ग पर सिंध में उफान आ गया था और 8 लोग टापू पर गुरुवार शाम को फंस गए। इसकी सूचना केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंच गई थी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी कलेक्टर से बात की, इसके बाद तत्काल पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई, मौके पर पहुंचकर रात में मोर्चा संभाल लिया था। शुक्रवार को SDERF की टीम ने टापू पर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया।

भड़ौता-रन्नौद मार्ग रेशम माता मंदिर के पास सिंध और गुंजारी नदी के बीच बने टापू पर कुछ लोग गुरुवार को फंस गए थे। आपको बता दें कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था, टापू पर फंसे लोगों ने इस बात की जानकारी फोन से अपने परिजनों को दी। देर रात परिजनों के जरिए सूचना प्रशासन तक पहुंची थी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस, प्रशासन सहित एसडीईआरएफ़ की टीम ने डेरा डाल लिया था। सिंध नदी में तेज बहाव और टापू की ऊंचाई के चलते रात में रेस्क्यू संभव नहीं हो सका था। लेकिन आज शुक्रवार की सुबह 6 बजे से एसडीईआरएफ़ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया, सभी 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ देहरदा गणेश गांव में भी जलभराव में फंसे सात लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इसके अलावा ग्राम बड़ोखर में तालाब का जलस्तर बढ़ने से बेस्टबीयर खुलने से कोई जनहानि न हो इसके लिए टीम मौके पर मौजूद है। खरई ग्राम में भी गांव से थोड़ी दूर नदी के पास एक व्यक्ति फंसा है उसे रेस्क्यू टीम द्वारा निकाला जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप