Breaking News in Hindi

श्मशानघाट के लिए रास्ता नहीं…दलित परिवार ने घर के बाहर किया पिता का अंतिम संस्कार…

भिंड़ : मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां श्मशान घाट के लिए रास्ता न होने के कारण एक दलित परिवार को पिता का अंतिम संस्कार घर के बाहर करना पड़ा। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के दावों की पोल खोलती अंतिम संस्कार की ये तस्वीरें जिले की ग्राम पंचायत एंडोरी के मनोहरपुरा गांव से सामने आई है।

परिजनों के मुताबिक, पिता की निधन के बाद उन्हें श्मशान घाट तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं मिला। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से जिला प्रशासन को श्मशान घाट के लिए रास्ते की समस्या और श्मशान भी नहीं है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब गांव में मौत होने के बाद ग्रामीणों ने श्मशान घाट के लिए रास्ता न होने के कारण घर के बाहर अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं एसडीएम पराग जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच के लिए टीम भेजी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....