Breaking News in Hindi

श्योपुर में बकरी चरा रही आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप,दो आरोपी गिरफ्तार

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में रविवार को वीरपुर थाना इलाके के पाटौदी पोखर के जंगल में दो आरोपियों ने आदिवासी समाज की एक महिला के साथ गेंगरैप की घटना को अंजाम दिया है, आरोपियों ने इस गंदे कृत्य की वीडियो भी बनाया है। पीडिता के परिजनों और ग्रामीणों ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए वीरपुर थाने का घेराव कर दिया, पुलिस ने समझाइश और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए रविवार की रात श्योपुर भेजा है। मामला वीरपुर थाना इलाके के पाटौदी पोखर के जंगल का है।

जहां जंगल में बकरी चराने गई एक 32 वर्षीय महिला के साथ दो आरोपियों ने गेंगरैप की घटना को अंजाम दिया है। महिला ने आरोपी ब्रिजेंद्र रावत और लोकेंद्र रावत निवासी परसोटा थाना जौरा, जिला मुरैना पर गेंगरैप करने का आरोप लगाया है। साथ ही घटना का मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप भी लगाए हैं। वीरपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय ने रविवार की देर रात मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है मामले की जांच की जा रही है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...