Breaking News in Hindi

श्योपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, सभी 12 सुरक्षित

श्योपुर: श्योपुर में गीता पब्लिक स्कूल की बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना स्कूल की छुट्टी के बाद उस समय हुई जब बस बाजार में बीच सड़क पर जा रही थी। बस में 12 बच्चे सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। बस में आग लगते ही चालक ने तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

स्थानीय लोगों ने भी मदद की और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें अन्य वाहनों से घर भेज दिया गया।

किसान के खेत में खनन के दौरान ट्यूवबेल निकली आग

बड़ौदा क्षेत्र के जाखदा जागिर गांव में एक किसानें के खेत में नई ट्यबवेल खनन कराई गई थी, इस दौरान ट्यबवेल से पानी की जगह आग की लपटे निकलने लगी। ये लपटे ज्वलनशील गैस बताई जा रही हैं। यह देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

जानकारी के अनुसार जाखदा जागीर गांव में एक किसान के खेत में नया बोर उत्खन्न कराया जा रहा था। इस दौरान बोर से पानी के साथ ज्वलनशील गैस निकलने लगी। आग इतनी तेज थी कि बोरवेल मशीन में वहां से हटानी पड़ी। ट्यूबवेल से पानी की जगह आग निकलते देख ग्रामीण हैरान रह गए।

बड़ौदा क्षेत्र में ट्यूबवेल से पहले भी निकली चुकी है गैस

बता दें कि, बड़ौदा क्षेत्र में ये पहली घटना नहीं है, आज से कुछ साल पहले में ट्यूबवेल से पानी की जगह की आग निकलने का मामला सामने आया था, उस समय तो लगातार आग निकलती रही। क्षेत्र में भूमिगत गैस के रिसाव और आग लगने की ऐसी कई घटनाएं सामने आती रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन