Breaking News in Hindi

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक शुरू

जालंधरः अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और देशभर में इससे जुड़े प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक रविवार को गुजरात के भुज में शुरू हो गई है। पांच से सात नवंबर तक चलने वाली इस बैठक आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अलावा दत्तात्रेय होसबाले कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य जैसे प्रमुख नेताओं के साथ विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ और भारतीय किसान संघ जैसे सहयोगी संगठनों के प्रमुख नेता भी शिरकत करेंगे।

देश के विभिन्न मंदिरों में होंगे कार्यक्रम
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि 22 जनवरी को देशभर के हर शहर और गांव के विभिन्न मंमदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्हों ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यों में आरएसएस कैसे हिस्सा लेगा, इस पर बैठक में चर्चा की जाएगा। बैठक  के बाद सभी स्वयंसेवकों को सूचना दी जाएगी और समाज एक आह्वान किया जाएगा। आंबेकर ने कहा कि 2024 में आगामी संघ शिक्षा कक्षा में एक नया पाठ्यक्रम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि बैठक में देशभर से कुल 381 कार्यकर्ता आए हैं। कार्यकारी मंडल की बैठक में पूरे देश का प्रतिनिधित्व होता है। 2025 में आरएसएस के 100वें स्थापना वर्ष को देखते हुए बैठक में इसके विस्तार पर भी चर्चा की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....