Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने ममता बनर्जी से पूछ लिया सवाल- क्या आप बनेंगी I.N.D.I.A गठबंधन की लीडर?

दुबई। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दुबई और स्पेन के 11 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान दुबई उनकी मुलाकात श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से हुई। तब श्रीलंका के राष्ट्रपति ने ममता बनर्जी से एक सवाल पूछ लिया, क्या आप I.N.D.I.A गठबंधन का नेतृत्व करें। सवाल सुनते ही ममता बनर्जी मुस्कुरा दीं।

एयरपोर्ट पर मिल गए श्रीलंका के राष्ट्रपति

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी जब दुबई एयरपोर्ट पर पहुंची थी, इसी दौरान उन्हें वहां श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भी मिल गए। यहां दोनों के बीच कुछ समय तक चर्चा हुई। इसी दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति ने ममता से विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए को लेकर सवाल कर दिया।

ममता ने श्रीलंका के राष्ट्रपति को दिया यह जवाब

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने मता बनर्जी से पूछा की क्या वें आईएनडीआईए गठबंधन का नेतृत्व करेंगी। तो इस वें मुस्कुरा दीं और जवाब दिया कि यह सब कुछ देश की जनता पर निर्भर है। हो सकता है आने वाले समय में विपक्ष सत्ता में रहे।

दुबई और स्पेन के दौरे पर हैं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अपने प्रदेश में विदेशी निवेशकों को बुलाने के लिए दुबई और स्पेशन के 11 दिन के दौरे पर गई हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर मिले श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को उन्होंने कोलकाता में नवंबर में होने वाले बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) 2023 में आने का न्योता भी दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.