Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

संजय टाइगर रिजर्व में अधेड़ पर बाघ ने किया हमला, मौके पर मौत

सीधी। संजय टाइगर रिजर्व के खैर गांव जंगल बाघ के हमले से एक अधेड़ की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे की बताई गई है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी लगते ही संजय टाइगर रिजर्व का अमला मौके पर पहुंच गया है। पंचनामा तैयार करने के बाद शनिवार को पीएम कराया जाएगा। इसके बाद शव स्वजन को सौंपा जाएगा।

संजय टाइगर रिजर्व ने बाघ के हमले से किया इनकार

हालांकि पूरे मामले को लेकर संजय टाइगर रिजर्व का हमला बोलने से कतरा रहा है। विभाग का मानना है कि किसी जंगली जानवर हमले से मौत हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि अधेड़ की बात के हमले से मौत हुई है या फिर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है।

बता दें कि खैरा गांव निवासी श्रमिक राजभान का पिता शाम को करीब 8 बजे जंगल गया हुआ था। जंगल में घूमने के दौरान अधेड़ के ऊपर बाद में गर्दन पर हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण

बता दें की घटना के बाद आसपास में रहने वाले जंगल पहुंच गए। जब तक वह जंगल पहुंचते तब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी गांव के लोगों को दिया गया। संजय टाइगर रिजर्व का अमला मौके पर पहुंच गया है। शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए लाया गया है। स्वजन की मौजूदगी में पीएम कराया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.