Breaking News in Hindi

संजय शुक्ला ने महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना पर उठाए सवाल, कहा- ट्रेलर देख लिया, गलत फैसला लिया तो 5 साल यही चलेगा

इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने मतदान के पूर्व दिवस पर अपने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि ऐसा वोट मत देना जिससे महिलाओं के लिए क्षेत्र में जीना मुश्किल हो जाए। इस क्षेत्र की हर गली में नशा पहुंच जाए।

शुक्ला ने कहा कि अभी तो मतदान हुआ नहीं है। चुनाव परिणाम आए नहीं है। उसके पहले ही कल जिस तरह से दिनदहाड़े शराब के नशे में भाजपाइयों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और फिर थाने में उन महिलाओं की सुनवाई नहीं हुई। उसने आपको और हम सबको ट्रेलर दिखा दिया है। यदि आपने एक गलत फैसला ले लिया तो फिर 5 साल तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे और बनते रहेंगे। कहीं कोई सुनवाई नहीं होगी। महिलाओं का सुरक्षित जाना आना मुश्किल हो जाएगा। अपराधियों का बोलबाला हो जाएगा। क्षेत्र में मार काट, चंदा और वसूली होगी।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए आए नेताजी अपने भाषणों में तो नशे के विरोध की बात करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के लिए हर गली, हर मोहल्ले में नशा पहुंचने का काम कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र को शराब की दुकान के रूप में तब्दील कर दिया गया है। हर तरफ फ्री की शराब बांटी जा रही है। यदि आप लोगों ने अपने बेटे को छोड़कर दूसरे को वोट दे दिया तो आने वाले समय में पूरा क्षेत्र नशे का अड्डा बन जाएगा। हमारे आपके घरों के बच्चे नशे के जाल में फंस जाएंगे। अपने क्षेत्र को, परिवार को, महिलाओं के सम्मान को और व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने मत के माध्यम से मुझे आशीर्वाद दीजिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...