Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 7 मार्च तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सांसद संजय सिंह को झटका लगा है। कोर्ट ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी है। संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को उत्पाद शुल्क नीति मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था।

तिहाड़ जेल में बंद हैं मनीष सिसोदिया
सीबीआई ने पिछले साल 26 फरवरी को अब खत्म हो चुकी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के लिए सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बाद में उन्हें 9 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया, जब वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में थे। 4 अक्टूबर को संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने कोर्ट को बताया था कि संजय सिंह दिल्ली की आबकारी नीति में शराब समूहों से रिश्वत वसूलने की साजिश का हिस्सा थे।

जानें पूरा मामला?
दिल्ली शराब घोटाला मामला या उत्पाद शुल्क नीति मामला इस आरोप से संबंधित है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की 2021-22 की उत्पाद नीति ने गुटबंदी की अनुमति दी और कुछ डीलरों का पक्ष लिया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी। हालांकि आप ने इन आरोपों को जोरदार खंडन किया है।  पिछले साल ईडी ने मामले में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल की सिफारिश पर दर्ज किए गए सीबीआई मामले का संज्ञान लेने के बाद एफआईआर दर्ज करने के बाद उसने अब तक इस मामले में 200 से अधिक तलाशी अभियान चलाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.