Breaking News in Hindi

संदीप रेड्डी वांगा का अब शाहरुख खान से पंगा, इशारों ही इशारों में सुना दिया

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है, लेकिन इसके खिलाफ लगातार आवाज भी उठाई जा रही हैं. रणबीर कपूर स्टारर एनिमल को दर्शकों ने काफी पसंद किया. लेकिन बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इस फिल्म में दिखाई गई हिंसा को नापसंद किया. फिल्म को लेकर बहस लगातार जारी है. जावेद अख्तर से लेकर शाहरुख खान तक इस पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं.

बीते दिनों शाहरुख खान ने एक अवॉर्ड शो के दौरान अपनी फिल्मों को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि अगर वह किसी फिल्म में विलेन का रोल निभाते हैं, तो वह जरूर इस बात का ध्यान रखेंगे कि उसकी कुत्ते जैसी मौत हो. शाहरुख के इस बयान को रणबीर की एनिमल से जोड़कर देखा गया था. माना जा रहा था कि किंग खान का इशारा एनिमल की तरफ था. हालांकि उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया था. इसी बीच अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का बयान सामने आया है.

एक इंटरव्यू के दौरान संदीप ने बिना किसी का नाम लिए एक ऐसा बयान दिया. जिसके चलते वह फिर से चर्चा में छा गए हैं. रणबीर के किरदार के ग्लोरिफाई होने पर संदीप से सवाल किया गया. जवाब देते हुए एनिमल के डायरेक्टर ने कहा –

”लोगों को पता ही नहीं कि ग्लोरिफाई क्या होता है. लोगों को लगता है कि लास्ट में हीरो एक लेक्चर देता है. जहां वो अपनी गलती स्वीकार करता है कि मेरे से ये-ये गलत काम हुए. हमें कुत्ते की मौत मारना चाहिए. तब लोगों को लगता है कि इसके साथ अच्छा हुआ. तो आप ये करके सामने वाले को सैटिस्फाई कर रहे हैं. नॉर्मल लोगों को तो छोड़िए बड़े-बडे़ एक्टर्स तक को ये चीज़ समझ नहीं आती.”

माना जा रहा है कि वांगा ने बिना शाहरुख का नाम लिए इशारों ही इशारों में उन्हें जवाब दिया है. हालांकि एनिमल के खिलाफ जो भी बयान दे रहा है, उसे संदीप रेड्डी वांगा खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...