Breaking News in Hindi

संसद की पिच पर पीएम मोदी की आज 4 बजे बैटिंग: महुआ ने Flying Kiss विवाद पर स्मृति से पूछा- आपकी Preferences क्या थीं ‘मैडम’?

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीरवार शाम 4 बजे लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे।  पीएमओ ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि आज शाम करीब चार बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे। विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज भी लोकसभा में चर्चा जारी है।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न मामले में आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद को लेकर उन्होंने (ईरानी) एक शब्द भी नहीं कहा और अब वह ‘फ्लाइंग किस’ की बात कर रही हैं।

सदन में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी
मोइत्रा का यह बयान लोकसभा में राहुल गांधी से जुड़े फ्लाइंग किस विवाद पर स्मृति ईरानी के बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सांसद को स्त्रियों से द्वेष रखने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा था कि सदन में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी। इस घटना को लेकर भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की थी और राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

…अब वह फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं
तृणमूल कांग्रेस सांसद मोइत्रा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि जब भाजपा के एक सांसद पर हमारी चैम्पियन महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने का आरोप लगता है, तब हम महिला एवं बाल विकास मंत्री से एक शब्द भी नहीं सुनते हैं और अब वह फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।

आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं मैंडम
महुआ मोइत्रा ने कहा कि आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं मैंडम। तृणमूल कांग्रेस सांसद की टिप्पणी को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोपों के संदर्भ में देखा जा रहा है जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने सांसद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...