Breaking News in Hindi

संसद की सुरक्षा में चूक के बाद उज्जैन के महाकाल मंदिर में चौकसी बढ़ाई

उज्जैन। संसद की सुरक्षा में चूक के बाद बुधवार को ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में चौकसी बढ़ा दी गई है। गार्डों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न प्रवेश द्वारों पर हर आने जाने वाले व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। बता दें 25 दिसंबर के बाद से महाकाल मंदिर में भीड़ बढ़ने वाली है।

नए साल में हजारों श्रद्धालु महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगे। महाकाल मंदिर में पुलिस, होमगार्ड तथा निजी कंपनी के 180 से अधिक गार्ड दो शिफ्टों में सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं। इसके अलावा मंदिर प्रशासन ने एक क्यूआर टीम का गठन कर रखा है, जो मंदिर के बाहर परिक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संभालती है।

महाकाल मंदिर में अलर्ट

समय-समय पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया जाता है। कुछ समय पहले सेना द्वारा मंदिर की सुरक्षा को लेकर रिहर्सल भी की गई थी। जब भी देश में सुरक्षा संबंधी को कोई बड़ी घटना होती है, महाकाल मंदिर को अलर्ट पर लिया जाता है।

बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक के घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में देशभर से श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने वाले हैं, सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

होटल, लाज व यात्रीगृहों की जांच होगी

बताया जाता है पुलिस मंदिर में जल्द ही सर्च आपरेशन चलाएगी। इसमें मंदिर के आसपास स्थित होटल, लाज व यात्रीगृहों की सघन जांच की जाएगी। संचालकों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे बिना आइडी के किसी भी व्यक्ति को अपनी होटल, लाज व यात्रीगृहों में ठहरने के लिए कमरा नहीं दे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप