Breaking News in Hindi

सउदी अरब में खुलने जा रहा पहला अल्कोहल स्टोर, पाबंदियों के साथ मिलेगी शराब

सऊदी अरब अपना पहला अल्कोहल स्टोर खोलने की तैयारी कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये स्टोर सउदी अरब की राजधानी रियाद में खोला जाएगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है। इसे अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए विज़न 2030 नामक व्यापक योजनाओं का एक हिस्सा के तौर पर देखा जा रहा है।

मोबाइल से होगा पंजीकरण

रॉयटर्स के हवाल से बताया गया है कि ग्राहकों को एक मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण करना होगा, विदेश मंत्रालय से क्लीयरेंस कोड मिलने के बाद उनके लिए एक मासिक कोटा तय किया जाएगा। नया स्टोर रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर में होगा। बता दें कि ये वह जगह है जहां दूतावास और राजनयिक रहते हैं।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अन्य गैर-मुस्लिम प्रवासियों को स्टोर तक पहुंच मिलेगी या नहीं, और सऊदी अरब में लाखों प्रवासी रहते हैं लेकिन, उनमें से अधिकतर एशिया और मिस्र से आए मुस्लिम कामगार हैं। बहुत कम संख्या में अन्य संप्रदाय के प्रवासी रहते हैं। एक सूत्र ने दावा किया कि स्टोर आने वाले हफ्तों में खुलने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन