Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी

जबलपुर। ओमती थाना क्षेत्र में रहने वाले सटाेरिए ने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस काे मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच जा रही है।

जानकारी के अनुसार नेपियर टाउन बारात रोड निवासी सटोरिए विवेक खत्री का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हाल ही में विवेक खत्री जेल से छूटकर आया था।

घर पर अकेला था मृतक

पुलिस के अनुसार नेपियर टाउन निवासी मुरली खत्री का 35 वर्षीय बेटे विवेक खत्री की पत्नी लीशा शनिवार शाम बाजार गई थी। इस दौरान विवेक अपने कमरे में अकेला था। इस बीच ना जाने क्या हुआ कि विवेक अपने कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। स्वजन ने विवेक फंदे पर लटकते देखा तो तत्काल उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.