Breaking News in Hindi

सुलग रहे नैनीताल के जंगल, बोटिंग रुकी… आग बुझाने में जुटा MI-17 हेलीकॉप्टर

उत्तराखंड में नैनीताल के जंगल धधक रहे हैं. बेकाबू आग लगातार बढ़ती ही जा रही है. पिछले चार दिनों से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है लेकिन कुछ फर्क नहीं दिख रहा है. जंगल की आग नैनीताल हाईकोर्ट कॉलोनी के पास पहुंच गई है. वन विभाग की कई टीमें, फायर ब्रिगेड और पुलिस के सभी प्रयास आग बुझाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं. अब IAF भी आग बुझाने में जुट गई है. भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है.

हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरकर, इसकी मदद से जंगल में लगी आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है. माना जा रहा है कि अभी तक की आग से कई हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया है. आग बुझाने में लगी टीमों के लिए मुश्किलें और इसलिए भी बढ़ती जा रही हैं क्योंकि वहां तेज हवाएं चल रही हैं. इसके कारण आग और तेजी से बढ़ रही है. वहीं, आग बढ़ने के कारण बोटिंग रोक दी गई है.

हेलिकॉप्टर से लगातार पानी की बौछार

अभी तक की जानकारी के मुताबिक आग जिन इलाकों तक फैली है उसमें नैनीताल के लड़ियाकाटा एयर फोर्स, पाइंस, गेठिया, बलदियाखान, एरीज, बारा पत्थर का इलाका शामिल है. एयरफोर्स के MI-17 हेलिकॉप्टर से लगातार पानी की बौछार की जा रही है लेकिन कोई बड़ी सफलता हाथ लगते दिख नहीं रही है.

भीषण आग के कारण टिफिनटाप सहित नयना पीक के अलावा स्नोव्यू, कैमल्स बैक जैसी पहाड़ियों में घना धुंआ हो गया है. इसके अलावा शहर के निचले इलाकों में भी जंगल की आग का धुंआ तेजी से पहुंच रहा है. इसके चलते आस-पास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है.

कहां-कहां लगी आग?

जानकारी के मुताबिक कुमाऊं के जंगल में आग लगी हुई है. बीते कई घंटों में कुमाऊं के जंगलों में तकरीबन 26 जगह आग लगी हुई है. हालांकि, गढ़वाल मंडल में अभी तक आग की कोई सूचना नहीं मिली है. साथ ही चमोली जिले के जंगलों में भी आग लगी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....