Breaking News in Hindi

सड़क पर अंतिम संस्कार… दलित की शव यात्रा को दबंगों ने शमशान जाने से रोका, जानिए वजह

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बार फिर दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि दलित के अंतिम संस्कार के लिये गांव के दबंगों ने रास्ता नहीं दिया। ग्रामीणों ने 4 घंटे तक शव को सडक़ पर रखा, जिसके बाद सडक़ पर ही अंतिम संस्कार किया गया।

दरअसल, यह पूरा मामला अंबाह तहसील के भडौली गांव का है, जहां दबंगों ने दलित के अंतिम संस्कार के लिए रास्ता नहीं दिया। दबंगों का कहना था, कि जो रास्ता शमशान घाट की तरफ जाता है वह रास्ता उनकी निजी भूमि है। इसलिए वह शव को अपने रास्ते से नहीं निकलने देंगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने 4 घंटे तक शव को सडक़ पर रखा।

मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन, उनकी समझाइश के बाद भी शव यात्रा को आगे बढ़ने नहीं दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी कई लोगों को गांव में अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिली तो उन्होंने सड़क के किनारे या फिर अपनी निजी जमीन पर अंतिम संस्कार किया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार पुलिस के अधिकारियों से की है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने जमीन को खाली करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया। इसलिए गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए जगह तलाश में के लिए घंटे तरसते रहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....