Breaking News in Hindi

सड़क पर दौड़ता ई रिक्शा बन गया आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सड़क पर दौड़ रहे ई-रिक्शा में आग लग गई। हादसा करैरा थाना क्षेत्र के तहत जुझाई रोड पर हुआ। जहां बीती रात सड़क पर दौड़ते हुए ई-रिक्शा में अचानक शार्ट सर्किट हो गया और देखते ही देखते रिक्शा आग के गोले में तब्दील हो गया। आग लगते ही ई रिक्शा चालक वहां से कूद गया जिससे उसकी जान बच गई।

ई-रिक्शा के ड्राइवर देवेंद्र साहू ने बताया कि वह सवारियों को छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसके ई-रिक्शा में आग भड़क गई थी। उसने आग पर काबू पाने के प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली और उसकी ई-रिक्शा जलकर राख हो गई। ई-रिक्शा में आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट का होना बताया गया है। ये तो गनिमत रही कि रिक्शा में सवारियां नहीं थी नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...